महिला सषक्तिकरण जागरूकता शिविर :
संस्थान द्वारा स्वयं के संसाधनो से जनपद हरिद्वार के विकास खण्ड बहादराबाद में 8 महिला जागरूकता शिविरों का आयोजन किया गया। इस शिविर में महिलाओं को बाल विवाह, कन्या भू्रण हत्या एक अपराध, कन्या भू्रण हत्या से स्वास्थ्य पर पड़ने वाले प्रतिकूल प्रभाव, महिलाओं का दर्जा, महिलाएं और कानून, कानूनी प्रक्रिया, महिलाओं से संबंधित महत्वपूर्ण अधिनियम, स्वास्थ्य और महिलाएं, सामुदायिक स्वास्थ्य और स्वास्थ्य विज्ञान, एड्स के प्रति जागरूकता, महिलाए: प्रौद्योगिकी और पर्यावरण, महिलाएं और अर्थव्यवस्था, महिलाएं और राज्य सरकार, महिलाएं और सांस्कृतिक एवं धर्म, महिलाएं और सामाजिक कार्यवाही तथा महिलाओं के आर्थिक स्तर को सुदृढ़ करने के लिए विभिन्न प्रकार के कुटीर उद्योगों की विस्तृत जानकारी उपलब्ध करवाई गई। इससे ग्रामीण महिलाओं के आर्थिक एवं सामाजिक स्तर को ऊँचा उठाने में सफलता प्राप्त होगी।
